उत्तर प्रदेश

श्रमिक दिवस पर महिला कल्याण संगठन ने किया 38 रेलकर्मियों का सम्मान

"श्रमिक राष्ट्र की रीढ़ होते हैं" -मोहिता गंगवार शर्मा

लखनऊ, 5 मई।
उत्तर रेलवे ने सोमवार को श्रमिक दिवस का आयोजन किया। जिसमें रेल सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 38 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे अधिकारी क्लब, साकेत, बंदरियाबाग में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की सचिव पूजा श्रीवास्तव द्वारा आगंतुकों के स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने सभी चयनित रेलकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक किसी भी देश की प्रगति, विकास और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

श्रीमती शर्मा ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की समस्त पदाधिकारीगण, सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रमिकों के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके आत्मसम्मान और प्रेरणा को सशक्त किया गया। यह आयोजन महिला कल्याण संगठन द्वारा श्रमिकों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, उनके मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button