उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

के के सी प्लेसमेंट फेस्ट में 700 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

125 छात्रों को जाब के अगले राउंड के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

लखनऊ ,29 अप्रैल ।

राजधानी के श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज में मंगलवार को केकेसी कैरियर फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्लेसमेंट एवम ट्रेंनिंग सेल द्वारा किया गया यह अभिनव प्रयास है। फेस्ट में महाविद्यालय के साथ ही अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने भी हिस्सा लिया। छात्रों ने प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, ट्रेंनिंग एवम करियर काउंसलिंग के अनेक अवसर प्राप्त किये। फेस्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल आईटी सेल के पूर्व प्रबंध अधिकारी, प्रमोद दीक्षित ने किया।

केकेसी कैरियर फेस्ट के इस अवसर पर प्रमोद दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक युवा असीम और विशिष्ट क्षमताओं से परिपूर्ण होता है। बस कमी सिर्फ उसके परिमार्जन और सुयोग्य अवसर से मुलाकात होने की होती है। युवा छात्र-छात्राएं स्किल डेवलपमेंट और अन्य अनेक प्रशिक्षणो के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को निखार कर जाब मार्केट के शीर्ष पर जा सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह केकेसी प्लेसमेंट सेल के शिक्षक सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे क्योंकि सेल के सदस्यों का स्वयं में प्रशिक्षित होना और कॉर्पोरेट जगत का अनुभव लिए होना आवश्यक होता है।

मंत्री प्रबंधक जी शुक्ला ने की उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता, महाविद्यालय मंत्री प्रबंधक जी सी शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय, एक्टिव प्लेसमेंट सेल द्वारा युवाओं को लगातार इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और प्रशिक्षण सहित कैरियर काउंसलिंग की जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो विनोद चंद्रा ने किया। उन्होंने कहा कि केवल साधारण डिग्रियां ले लेने से ही आज की जॉब मार्केट में स्थान बनाना आसान नहीं है। इसके लिए छात्र-छात्राओं का कारपोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यानुभव एवं पूर्व प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप एक ऐसा माध्यम है जिससे छात्र-छात्राएं अध्ययन के दौरान ही कारपोरेट जगत से रूबरू होते हैं और इससे उनको प्लेसमेंट मिलने में आसानी होती है।

महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल प्रभारी, डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने करियर फेस्ट 2025 की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के 10000 से भी अधिक छात्राओं के लिए निरंतर जाब एवं इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना एक बड़ा कार्य है।करियर फेस्ट का आयोजन इस लक्ष्य को पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय उप-प्राचार्य प्रो के के शुक्ला ने इस अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कैरियर फेस्ट के समापन पर डॉ इंद्रपाल ने फेस्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने फेस्ट में शिरकत की जिसमें बीए, बीएससी बीकॉम, बीबीए एवं एमकॉम तथा एमए तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

125 छात्र-छात्राओ को जाब के लिए किया गया शॉर्टलिस्ट

के के सी फेस्ट में 125 छात्र-छात्राओ को जाब के अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। साथ ही लगभग 300 छात्र छात्राओं को विभिन्न संस्थाओं द्वारा इंटर्नशिप के ऑफर दिए गए। इनमें से कई एक छात्रों को पेड इंटर्नशिप के भी ऑफर दिए गए। फेस्ट में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सिविल सेवा की तैयारी और उससे संबंधित करियर के बारे में विशेषज्ञो से विस्तर में जानकारी प्राप्त की। फेस्ट में डिजिटल मार्केटिंग एआई और डाटा एनालिटिक्स से भी जुड़े इंटर्नशिप के ऑफर छात्र-छात्राओं को दिए गए। छात्राओं को ब्यूटी एवं वैलनेस, हॉस्पिटैलिटी एवं उडडन के क्षेत्र में इंटर्नशिप करने के ऑफर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिवांगी शर्मा एवं डॉ सना सिद्दीकी ने किया।


इस अवसर पर आईआईएम कोझिकोड के पूर्व छात्र आयुष शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं में करियर एवं व्यक्तित्व विकास को लेकर के जोश भरा। फेस्ट के सफल समापन पर डॉ अंशुमाली शर्मा ने सभी प्रतिभागियों , शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो एसपी शुक्ला, डॉ मोहम्मद आरिफ, डॉ अर्पिता सिंह, डॉ इंद्रपाल, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ प्रियंका मजूमदार डॉ सौरभ कुमार गौतम, डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी एवम डॉ मुकेश मौर्य सहित अनेक शिक्षक, विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button