आरडीएसओ ने किया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का आयोजन
होली समूह नृत्य, हास्य, नाटक (कॉमेडी स्किट) और नृत्य प्रस्तुति शामिल

लखनऊ, 07 मार्च।
अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरडीएसओ के महानिदेशक एवं मुख्य अतिथि उदय बोरवणकर ने किया।
आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की गईं। कार्यक्रमों में होली समूह नृत्य, हास्य, नाटक (कॉमेडी स्किट) और नृत्य प्रस्तुति शामिल रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और उनकी बहुमुखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक, आरडीएसओ उदय बोरवणकर ने महिला कर्मचारियों को स्मृति चिह्न सौंप कर सम्मानित किया।
समर्पण और मेहनत को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी: महानिदेशक

आरडीएसओ के। महानिदेशक ने अपने संबोधन में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी और योगदान संगठन की सफलता का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके समर्पण और मेहनत को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि उनके कौशल और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



