उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बीएसएनएल के उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल में बीएसएनएल इंटरनेट टीवी सेवा शुरु

BITV सेवा के तहत 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा

लखनऊ, 06 फरवरी।
देश की अग्रणी एवं स्वदेशी दूरसंचार प्रदाता कंपनी बीएसएनएल के उत्तर प्रदेश पूर्वी परिमंडल में BITV (बीएसएनएल इंटरनेट टीवी) सेवा की शुरुआत कर दी है। इस सेवा के तहत बीएसएनएल मोबाइल के सभी उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त खर्च अपने स्मार्टफोन/एंड्राइड फ़ोन पर मोबाइल टीवी का आनंद ले सकेंगे।

बीएसएनएल के पीजीएम जफर इकबाल ने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल को देखा जा सकता है। इसमें प्रमुख OTT चैनल जैसे चौपाल (भोजपुरी), बॉलीवुड प्ले, भक्ति, पीटीसी प्ले, शेमारू, एवं अन्य OTT चैनल का आनंद लिया जा सकता है।


ऐसे मिलेगी BITV सेवा

पीजीएम जफर इकबाल ने बताया कि इस सेवा को पाने के लिए सबसे पहले उपभोक्ता को https://fms.bsnl.in/iptvreg पर विजिट करना होगा। इसके बाद बीएसएनएल मोबाइल को रजिस्टर्ड कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद Playstore से OTT Play App डाउनलोड करके अपना रजिस्टर्ड मोबाइल एवं OTP डालकर सेवा को एक्टिवेट किया जा सकता है।
पीजीएम जफर इकबाल ने बताया इस सेवा के ज़रिये बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को मोबाइल कनेक्शन के साथ टेलीविज़न की भी सुविधा प्रदान कर रहे हैं। जिससे उपभोक्ता कहीं भी कभी भी (घर में या रास्ते में) सम्पूर्ण भारत में लाइव टीवी का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button