सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ प्रवर्तन दल ने 91 का काटा चालान
परिवहन आयुक्त कार्यालय से परिवर्तन चौक तक की गई चेकिंग

लखनऊ 15जनवरी।
राजधानी में बुधवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय से परिवर्तन चौक तक चेकिंग अभियान चलाया गया। आरटीओ संदीप पंकज की टीम ने सड़क सुरक्षा माह के तहत की जा रही चेकिंग में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का चालान काटा। इस दौरान लोग चालान से बचने के लिए तमाम तरह के बहाने बनाते नजर आए लेकिन अफसरों के तर्कों के सामने उनके बहाने किसी काम नहीं आए।
आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज ने जब एक वकील को पकड़ा तो वह उनसे भिड़ गया। लेकिन संदीप ने जब उसे हेलमेट न लगाने के नुकसान की बात कही तो वकील निरुत्तर हो गया। इसके बाद आरटीओ प्रवर्तन ने उसे समझा कर छोड़ा। परिवहन आयुक्त दफ्तर से शुरू किया गया अभियान मंडलायुक्त कार्यालय होते हुए परिवर्तन चौक पर समाप्त हुआ।

चेकिंग के दौरान हेलमेट न पहनने वाले 85 लोगों का चालान किया गया। प्रवर्तन टीम ने पुरानी नंबर प्लेट की जगह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगने वाले 11 वाहनों का चालान किया। मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करने वाले दो लोगों का भी चालान काटा गया। इसके अलावा रांग साइड से चलने वाले एक व्यक्ति को भी फटकार के साथ चालान का सामना करना पड़ा। किया। आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज के साथ चेकिंग में पीटीओ आभा त्रिपाठी सहित कई प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।



