उत्तर प्रदेश

शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाये जायेंगे सेटेलाइट बस स्टेशन

शहर के बाहर बस स्टेशन बनाये जाने हेतु विचार-विमर्श के उपरान्त प्रस्ताव शासन को भेंजें -ACS

लखनऊ, 12 नवम्बर।

प्रमुख सचिव परिवहन  एल वेंकटेश्वरलू की अध्यक्षता में आज परिवहन निगम के सभागार कक्ष में विभिन्न जनपदों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय आरएम/एआरएम के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। प्रमुख सचिव ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनाए जाने के निर्देश दिए।

एल वेंकटेश्वरलू ने कहा कि जिन शहरों में परिवहन निगम के बस स्टेशनों की अवस्थिति शहर के बीचो-बीच है और उनकी वजह से शहरवासियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।  ऐसी स्थिति में सैटलाइट बस स्टेशन को विकसित करने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में आरएम/एआरएम, एडीएम व एसडीएम से संपर्क कर शहर के बाहर बस स्टेशनों को बनाए जाने की रणनीति पर कम करें। बस स्टेशनों हेतु जमीन की उपलब्धता या वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में प्रस्ताव शासन को शीघ्र भेजें।


बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन के साथ एल वेंकटेश्वरलू विशेष सचिव परिवहन  के0पी0 सिंह, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम  मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button