उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

अमृत भारत स्टेशन योजना से निखर रहा पूर्वोत्तर रेलवे-विनोद कुमार शुक्ल AGM

अपर महाप्रबंधक ने गोरखपुर-ऐशबाग खंड का निरीक्षण कर दिए कई अहम निर्देश

लखनऊ, 12 सितम्बर 2025

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हेतु अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने गोरखपुर-ऐशबाग रेलखंड का विण्डों ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवनों, ट्रैक, यार्ड, सिग्नल, ओएचई और लेवल क्रॉसिंग गेट्स की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के PRO महेश गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में श्री शुक्ल ने मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू सहित सभी शाखाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यात्री सुविधाओं के उन्नयन, संरक्षा, ट्रेनों के समय पालन, रेल लाइनों की क्षमता विस्तार, प्रमुख निर्माण कार्यों की प्रगति तथा कर्मचारी कल्याण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग कार्य शीघ्र पूरा करने, पैंट्री कार के विद्युत उपकरणों की नियमित जांच और रेल परिसर में मौजूद स्क्रैप सामग्री के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अनधिकृत चेन पुलिंग रोकने हेतु चिन्हित स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती का सुझाव दिया।

15 दिसम्बर 2025 (सोमवार) को पेंशन अदालत-2025

पूर्वोत्तर रेलवे के PRO महेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल 15 दिसम्बर 2025 (सोमवार) को पेंशन अदालत-2025 का आयोजन करेगा। यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में होगा। पेंशन से संबंधित शिकायतों के आवेदन 10 अक्टूबर 2025 तक ई.जी.आर.एस. केन्द्र, लखनऊ या डाक द्वारा स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में नाम, पदनाम, विभाग, सेवानिवृत्ति/मृत्यु तिथि, पीपीओ व आधार कार्ड की प्रति, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार का पता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, 10 अशोक मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 स्पष्ट रूप से उल्लेख करना आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button