उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शुरू हुआ “नो हेलमेट- नो फ्यूल” अभियान, 142 वाहनों के किए गए चालान

बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं, नियम तोड़ा तो होगा चालान

लखनऊ 01 सितंबर 2025

राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर आज से बड़ा अभियान शुरू हो गया है। परिवहन विभाग के निर्देश पर 1 से 30 सितंबर 2025 तक “नो हेलमेट – नो फ्यूल” अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ बिना हेलमेट वालों को सख्ती से रोका जाएगा। आज पहले ही दिन 1090 चौराहे पर विशेष टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और 13 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की। 142 वाहनों के चालान भी किए गए।

सभी पेट्रोल पंपों पर यह नियम लागू
अभियान के तहत शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर यह नियम लागू कर दिया गया है कि बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजीव कुमार बंसल, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी आभा त्रिपाठी, अनीता वर्मा, एस०पी० देव एवं मनोज कुमार ने चेकिंग कार्रवाई की।

RTO (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेयअभियान के दौरान लोगों को हेलमेट की महत्ता बताई 
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि सड़क हादसों को कम करने की गंभीर कोशिश है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेलमेट पेट्रोल न दें। दोपहिया चालकों से अपील है कि वे अपनी सुरक्षा और नियम पालन को प्राथमिकता दें।

Related Articles

Back to top button