“आईआरसीटीसी लाया है अदभुत अंडमान घूमने का सुनहरा मौका”

लखनऊ, 22 अगस्त 2025
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए लखनऊ से अदभुत अंडमान भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज 06 रात्रि एवं 07 दिन का लॉंच किया जा रहा है। यह टूर 11-09-2025 से 17-09-2025 तक चलाया जायेगा।

लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है जिसका हॉल्ट कोलकाता एयरपोर्ट पे होगा । इसके साथ ही खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील द्वीप में होटल स्टे के साथ पोर्ट ब्लेयर में -कॉर्बिन्स कोव बीच, सेल्युलर जेल , लाइट एंड साउंड शो , रॉस द्वीप , उत्तरी खाड़ी द्वीप । हेवलॉक में – कालापत्थर समुद्र तट एवं राधा नगर समुद्र तट। नील द्वीप में – लखमनपुर समुद्र तट, प्राकृतिक पुल, भरतपुर समुद्र तट का भ्रमण कराया जाएगा।

दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0. 56500/-
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0. 70300/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0. 56500/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू0. 55900/- है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0. 51000/- बेड सहित, मूल्य रू0. 47500/- बिना बेड के होगा।

पैकेज में एलटीसी भी सुविधा उपलध
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है ।
लखनऊ. 9236391911/8287930911/8287930902
कानपुर. 8287930927



