उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने किया भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान का दौरा

सीमा पार रेल संपर्क परियोजनाओं पर पीएससी और जेडब्ल्यूजी बैठक का हिस्सा

लखनऊ, 01 मार्च।

नेपाल सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार लखनऊ में भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) का दौरा किया। यह दौरा 27 से 28 फरवरी 2025 तक आयोजित भारत और नेपाल के बीच सीमा पार रेल संपर्क परियोजनाओं पर 9वीं परियोजना संचालन समिति (पीएससी) और 7वीं संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) बैठक का हिस्सा था। बैठक की अध्यक्षता आईआरआईटीएम के एडीजी संजय त्रिपाठी ने की।

आईआरआईटीएम की प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान 01 मार्च को आईआरआईटीएम लखनऊ में एक बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने की। श्री त्रिपाठी ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के समूह ‘ए’ अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय रेलवे के अन्य अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए आईआरआईटीएम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विषय में प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी। उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए युवा अधिकारियों को दक्ष और पेशेवर रूप में विकसित करने में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया । बैठक में रेलवे प्रशिक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई |

नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे बोर्ड के अधिकारी, विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

आईआरआईटीएम की प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि बैठक में नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे बोर्ड के अधिकारी, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रतिनिधि और IRITM के संकाय सदस्य शामिल हुए। नेपाली प्रतिनिधिमंडल में सुशील बाबू ढकाल, संयुक्त सचिव, भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय, अजय कुमार मुल, महानिदेशक, रेल विभाग, निरंजन कुमार झा, प्रबंध निदेशक, नेपाल रेलवे कंपनी, अर्चना पौडेल, इंजीनियर, रबिंदर कुमार साह तुराहा, इंजीनियर, रेल विभाग भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button