उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बीएसएनल की ऑल इंडिया TIP वेलफेयर एसोसिएशन का लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन

SLA पेनाल्टी पर सीजीएम से हुई अहम वार्ता

लखनऊ, 19 सितंबर 2025
बीएसएनएल की SLA पेनाल्टी नीति के विरोध में आल इंडिया TIP वेलफेयर एसोसिएशन ने 19 सितंबर 2025 को लखनऊ स्थित बीएसएनएल सीजीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी और राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल रसूल मंसूरी के नेतृत्व में संगठन ने सीजीएम एके गर्ग से मुलाकात कर पेनाल्टी से हो रहे आर्थिक नुकसान और सेवा प्रभावित होने के मुद्दे उठाए।


लखनऊ में TIP वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसएनएल द्वारा लगाए जा रहे SLA (Service Level Agreement) पेनाल्टी शुल्क पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव फ़ज़ल रसूल मंसूरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार और देशभर के प्रतिनिधियों समेत लगभग 200 TIP सदस्यों ने बीएसएनएल मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) एके गर्ग को ज्ञापन सौंपा।

लीज सर्किट पर मनमाने तरीके से लगाई जा रही पेनाल्टी

एसोसिएशन ने बताया कि लीज सर्किट पर मनमाने तरीके से लगाई जा रही पेनाल्टी से पार्टनर कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। बैंक और सरकारी स्कूलों के समय के बाद सेवा न दिए जा सकने के बावजूद पेनाल्टी वसूलना अनुचित है। संगठन ने मांग की कि ट्रांसमिशन की कमी या मीडिया डाउन होने पर होने वाली देरी के लिए दोषी अधिकारियों के वेतन से ही पेनाल्टी काटी जाए।

फलक्चुएशन, मीडिया डाउन और अन्य अनियमितताओं पर भी की गई चर्चा 

बैठक में नेटवर्क में बार-बार आने वाले फलक्चुएशन, मीडिया डाउन और अन्य अनियमितताओं पर भी चर्चा की गई। सीजीएम एके गर्ग ने सभी मुद्दों को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इन्हें दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस, डायरेक्टर सीएफए और सीएमडी तक पहुंचाया जाएगा ताकि समाधान निकाला जा सके। इस मौके पर संरक्षक के.के. यादव, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी, उप कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विधिक सलाहकार श्रीमती बीनू सिंह सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button