चिन्तन और लखनऊ नगर निगम ने शिक्षकों को स्वच्छ हवा के चैंपियन के रूप में किया सम्मानित
कक्षा से समुदाय तक शिक्षकों को प्रदूषण के ख़िलाफ़ लड़ाई में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका

UPNEDA के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए सरकार और नागरिक समाज को मिलकर करना होगा काम
क्षेत्रीय पासपोर्ट शुभम सिंह ने कहा कि शिक्षकों की स्कूल से लेकर समाज तक प्रदूषण के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका
‘साफ़ सांस’ और चिन्तन की डॉ. भव्या सिंह ने साझा किए अपने अभियान के अनुभव
चिन्तन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप का बच्चों को वायु प्रदूषण के प्रभाव से बचाने पर जोर है
छात्रों के चित्र प्रदर्शनी, ‘साफ़ सांस साथी’ के रूप में मान्यता और कचरा प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित
लखनऊ नगर निगम, UPNEDA और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे
लखनऊ 07 सितंबर, 2025
चिन्तन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप और लखनऊ नगर निगम ने लखनऊ में शिक्षकों को स्वच्छ हवा और पर्यावरण में योगदान के लिए सम्मानित किया। नगर निगम ने चिंतन के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत मिलकर शिक्षकों को स्वच्छ हवा के चैंपियन के रूप में सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट शुभम सिंह ने कहा कि शिक्षक स्कूल से लेकर समाज तक प्रदूषण के ख़िलाफ़ जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
स्वच्छता अभियान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की भी साझेदारी
लखनऊ में विशेष संयुक्त पहल के तहत चिन्तन संस्था ने लखनऊ नगर निगम के साथ ही स्वच्छता अभियान में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की साझेदारी भी की है। वायु प्रदूषण, कचरा पृथक्करण और सतत जीवनशैली पर जागरूकता फैलाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


चिन्तन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप और लखनऊ नगर निगम ने मिलकर शिक्षकों को किया सम्मानित
लखनऊ में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिन्तन एनवायरनमेंटल रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप और लखनऊ नगर निगम ने मिलकर उन शिक्षकों को सम्मानित किया जिन्होंने वायु प्रदूषण, कचरा प्रबंधन और सतत जीवनशैली पर छात्रों व समुदाय को जागरूक किया है। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षित करते हैं बल्कि समाज में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की आदतें भी डालते हैं।


स्वच्छ हवा के लिए सरकार और नागरिक समाज का मिलकर काम करना ज़रूरी-इंद्रजीत सिंह
कार्यक्रम में UPNEDA के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए सरकार और नागरिक समाज का मिलकर काम करना ज़रूरी है। वहीं नगर निगम के अपर आयुक्त ने स्कूलों और शिक्षकों को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि बच्चे ही भविष्य में समाज को प्रदूषण के खिलाफ मज़बूत करेंगे।


डॉ. भव्या सिंह ने ‘साफ़ सांस’ कार्यक्रम के अनुभव किए साझा
इस अवसर पर चिन्तन की डॉ. भव्या सिंह ने ‘साफ़ सांस’ कार्यक्रम के अनुभव साझा किए, जो बच्चों को वायु प्रदूषण के असर से बचाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्रों की चित्र प्रदर्शनी, ‘साफ़ सांस साथी’ के रूप में मान्यता और कचरा प्रबंधन पर विशेष सत्र भी आकर्षण का केंद्र रहे। अपर आयुक्त ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों और समाज में पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी की आदतें डालते हैं।



